फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को प्राइड प्रो ने वाइटैलिटी डिवाइन को पांच विकेट से हराया। 30 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई वाइटैलिटी डिवाइन ने चार विकेट पर 221 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में प्राइड प्रो ने मैच की आखिरी गेंद पर मुकाबला जीत लिया।। प्राइड प्रो के लिए ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले युवराज सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 59 रन बनाए और चार विकेट चटकाए। संवाद