फरीदाबाद। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने रविवार देर रात एक सूचना के आधार पर एनआईटी तीन स्थित एक होटल पर दबिश देकर 8 लोगोें को गिरफ्तार किया। आरोप है कि होटल में आयोजित एक जन्मदिन पार्टी के दौरान अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। पुलिस ने दबिश दी व आठ युवकों को शराब का सेवन करते रंगे हाथों दबोच लिया। वहीं होटल के प्रबंधक अंकुश समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। जांच अधिकारी एसआई राकेश कुमार ने बताया कि होटल के पास शराब परोसने का लाइसेंस नहीं था। ब्यूरो