फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निशांत और अंशुल के शतकों से एकेपी 194 रन से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
- सात्विक और अरशद के आगे आइकॉनिक-11 ने घुटने टेके
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को एकेपी क्रिकेट अकादमी ने आइकॉनिक-11 को 194 रन से हराया। इस जीत में निशांत और अंशुल के शतकों की मुख्य भूमिका रही। 40 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर आई एकेपी ने 367 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। एकेपी के लिए ओपनर निशांत तंवर ने महज 100 गेंदों पर 168 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं अंशुल यादव ने 107 और कृष्णा सिंह ने 58 रन बनाए। आइकॉनिक-11 के आयुष बघेल और नीरव कुकरेजा ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में आइकॉनिक-11 की टीम 29.5 ओवर में 173 रन पर ढेर हो गई। आइकॉनिक-11 की ओर से अभिषेक पांडे ने 52 रन बनाए। एकेपी के कप्तान अरशद ने चार और सात्विक बब्बर ने दो विकेट चटकाए। निशांत तंवर को शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें