फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एकेपी क्रिकेट अकादमी ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एकेपी क्रिकेट अकादमी और रामहंस अकादमी के बीच बुधवार को खेले गए मुकाबले में एकेपी की टीम ने आसानी से 77 रन से मुकाबले को जीत लिया। इस अंडर-19 मैच में एकेपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 286 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी करने आई रामहंस क्रिकेट अकादमी की टीम महज 209 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए एकेपी की ओर से ध्रुव ने सर्वाधिक 93 और निशांत तंवर ने 88 रन की पारी खेली। रामहंस कि ओर से सुमित यादव ने दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में बल्लेबाजी करने आई रामहंस के लिए सौरभ ने 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, सुमित ने 40 रन का योगदान दिया पर वह टीम को जिताने में नाकामयाब रहे। रामहंस की टीम 34.1 ओवर में ऑलआउट हो गई। सानिध्य और प्रांचित ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। निशांत तंवर को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें