फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को 30 ओवर के मैच में एकेपी क्रिकेट अकादमी ने जायको क्रिकेट अकादमी को 10 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जायको की टीम 22.4 ओवर में सिर्फ 103 रनों पर ऑल आउट हो गई। जय रावत ने 57 रन बनाकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। एकेपी के हर्शिल बजाज ने तीन और भव्य डागर को दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए एकेपी ने 13.3 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। ध्रुव राठी ने 67 और अक्षित ने 25 रनों का योगदान दिया। हर्शिल बजाज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद