फरीदाबाद। गौंछी स्थित जायको क्रिकेट मैदान पर बुधवार को खेले गए मुकाबले में एकेपी क्रिकेट अकादमी ने मेजबान जायको क्रिकेट अकादमी को हरा दिया। 40 ओवर के मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए जायको 35 ओवर में 157 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकेपी ने 32.5 ओवर में आठ विकेट पर 161 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। जायको के लिए लक्ष्य सोलंकी ने 34 गेंदों पर 53 रनों की तेजतर्रार पारी खेली जबकि अपूर्व ने 41 रनों का योगदान दिया। एकेपी के लिए मध्यम गति के तेज गेंदबाज वैभव कक्कड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट चटकाए। संवाद