फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एकेपी अकादमी ने एके टाइगर्स क्लब को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रित्विक चुने गए मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर बुधवार को एकेपी अकादमी ने एके टाइगर्स क्लब को तीन विकेट से हराया। 35 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टाइगर्स क्लब की टीम ने नौ विकेट पर 161 रन का स्कोर खड़ा किया। निखिल गिरि और सयंम ने 27-27 रन बनाए। एकेपी की ओर से रित्विक ने 31 रन देकर चार विकेट चटकाए। जवाब में एकेपी ने मैच की आखिरी गेंद पर मुकाबला जीत लिया। सार्थक धीमान ने 45, अक्षित ने 24 और वैभव ने 20 रन बनाए। एके टाइगर्स के गुरवीर सिंह ने दो, हुवनेश, प्रद्युम्न और निमिष ने एक-एक विकेट लिया। रित्विक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें