फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट मैदान पर बुधवार को प्राइड प्रो ने वाइटिलिटी डिवाइन को चार विकेट से शिकस्त दी। टी-20 मैच में वाइटिलिटी डिवाइन की टीम ने छह विकेट पर 186 रन बनाए। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्राइड प्रो की टीम ने 19.2 ओवर में छह विकेट पर 190 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। प्राइड प्रो की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले आकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 45 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी हासिल किए। संवाद