फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गेहूं की सरकारी खरीद के लिए एजेंसियों के दिन हुए निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। एक अप्रैल से जिले की चार मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू जाएगी। जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी पूरी हो गई है। पहले जिले की छह मंडी डबुआ, सेक्टर-16 ओल्ड फरीदाबाद, तिगांव, बल्लभगढ़, फतेहपुर बिल्लौच और मोहना में सरकारी खरीद होती थी, लेकिन इस बार जिले की पांच मंडियों में ही खरीद की जाएगी। इन मंडियों में सप्ताह में छह दिन के बजाए सातों दिन खरीद की जाएगी। यानि किसान रविवार को भी अपनी फसल को बेच सकते हैं। आदेश के अनुसार जो एजेंसी शनिवार को खरीद कर रही है वही एजेंसी रविवार को भी खरीद करेगी। इस बार सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।

गेहूं खरीद करने वाली एजेंसी का नाम, सप्ताह के दिन


-बल्लभगढ़ में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग - सोमवार, बुधवार व शुक्रवार
हरियाणा भंडारण निगम - मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार



मोहना मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग - सोमवार और बुधवार,
भारतीय खाद्य निगम - बृहस्पतिवार व शनिवार
हरियाणा भंडारण निगम - मंगलवार व शुक्रवार


तिगांव मंडी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग - सोमवार बुधवार व शनिवार
हरियाणा भंडारण निगम - मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार

फतेहपुर बिल्लौच और ओल्ड फरीदाबाद की मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सोमवार से लेकर शनिवार तक खरीद करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें