फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान छूते सब्जियों के भाव: महंगाई ने लगाई जेब में 'आग', दुकानदार बोले- लोग एक किलो की जगह 250 ग्राम खरीद रहे

Fri, 07 Jul 2023 09:24 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

लोगों से बातचीत सब्जियों के आसमान छूते भाव ने लोगों की जेब पूरी तरह खाली कर दिया है। महंगाई लोगों का कमर तोड़ रही है।
विज्ञापन
महंगी हुईं सब्जियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टमाटर के बाद अब मिर्च और अदरक पर महंगाई का रंग चढ़ गया है। वहीं इस महंगाई की दौड़ में ब्रॉकली ने सबको पीछे छोड़ दिया है। पिछले महीने करीब 80 रुपये किलो बिकने वाली ब्रोकली की कीमत 300 हो गई है। महंगाई से आम आदमी की जेब में आग लग रही है।

विज्ञापन

पिछले करीब 10 दिनों से सब्जियों के दाम में लगातार उछाल जारी है। पहले टमाटर और फिर अन्य सब्जियों के दाम बढ़ रहे है। दुकानदारों की मानें तो लोगों ने महंगाई बढ़ने के कारण मात्रा में समझौता करना शुरू कर दिया है। लोग एक किलो की जगह 250 ग्राम व आधा किलो ही खरीद रहे है। ऐसे में सब्जियां नहीं बिकने के कारण खराब हो रही है। सभी सब्जियों पर लगभग 10-100 रूपये बढ़े हैं, लोग हरी सब्जियों को पहले के मुकाबले कम खरीद रहे हैं।

इसलिए आसमान छू रहे दाम
एनआईटी-5 मार्केट में सब्जियां बेच रहे राजकुमार ने बताया कि सब्जी खेत से ही महंगी मिल रही है, बारिश का समय है, अक्सर बारिश के दौरान सभी सब्जियों के भाव बढ़ जाते हैं। इस वर्ष बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। बारिश के दौरान किसानों को काफी नुकसान होता है और जितनी मात्रा में सब्जी मंडी में पहुंचना चाहिए, वह नहीं पहुंच पा रहा है। इसलिए सब्जियां महंगी खरीदकर महंगा ही बेचना पड़ रहा है। आगामी कुछ दिनों में दाम घट जाएगा।

मीम की आई बौछार
सब्जियों के बढ़े रेट से परेशान लोग सोशल मीडिया पर मीम शेयर रहे हैं। महंगाई को लेकर लोग विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से मीम व वीडियो बनाकर सांझा करते हुए सरकार पर कटाक्ष कर रहे हैं। पिछले 10 दिनों से सब्जियों के रेट में बढ़ोतरी के बाद सोशल मीडिया पर मीम की बौछार आ गई है।

लोगों से बातचीत सब्जियों के आसमान छूते भाव ने लोगों की जेब पूरी तरह खाली कर दिया है। महंगाई लोगों का कमर तोड़ रही है, एकाएक सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी से लोग परेशान हो गए हैं। -नीतू दत्ता, ग्रेटर फरीदाबाद

सब्जियां दाल व अन्य चीजें जब भी महंगी होती है इससे सबसे ज्यादा आम आदमी प्रभावित होता है, सभी सब्जियों पर महंगाई का रंग चढ़ा हुआ है, आम आदमी बेहास है। -विनीता, सेक्टर-29
विज्ञापन

सब्जियों के दाम -  एक सप्ताह पहले और अब

मिर्च             80             120
सब्जी पहले अब
करैला 40 80
भिंडी 50 80
बैंगन 40 50
कटहल 60 70
टिंडा 50 60
गोभी 70 160
पत्तागोभी 30 60
तोरी 50 70
शिमला मिर्च 100 120
मशरूम 140 180
आलू 20 30
खीरा 40 80
टमाटर 120 150
परवल 80 100
ब्रोकली 80 300
भुट्टा 20 30
कद्दू 30 50
अदरक 120 130
निम्बू 80-100 120
मिर्च 80 120

नोटः यह रेट सेक्टर-29 की मार्केट के अनुसार है, शहर में अलग-अलग बाजारों में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें