फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन राहत के बाद शहर की हवा फिर खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन राहत के बाद शहर की हवा फिर खराब
विज्ञापन

फरीदाबाद। चार दिन तक राहत रहने के बाद जिले में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से बढ़ाना शुरू हो गया है। बुधवार को प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से खराब श्रेणी में पहुंच गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 203 दर्ज किया गया, जो मंगलवार की तुलना में 65 अंक अधिक रहा। शहर में रविवार से रुक-रुक हो रही बारिश के बाद फरीदाबाद की हवा काफी साफ हो गई थी और प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी से स्वच्छ श्रेणी में पहुंच गया था। बारिश के बाद सड़कों के साथ पड़ी धूल दब गई थी, मगर अब वह फिर से धूल उड़ना शुरू हो गया है। इससे प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ाना शुरू हो गया है। मंगलवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 138 दर्ज किया गया था। बुधवार को यह 203 तक पहुंच गया। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर-16ए क्षेत्र की हवा सबसे अधिक खराब रही। यहां का एक्यूआई 286 दर्ज किया गया। वहीं, सेक्टर-30 में 154 व एनआईटी क्षेत्र में एक्यूआई 166 दर्ज किया गया। फरीदाबाद की तुलना में बल्लभगढ़ की हवा कुछ साफ रही। यहां पर एक्यूआई 82 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि हम प्रदूषण संबंधित गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें