फरीदाबाद। सराय ख्वाजा क्षेत्र में तीन युवकों ने एक महिला को बातों में उलझाकर उसके कानों के कुंडल उतरवा लिए। पीड़िता की शिकायत पर सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने 26 मई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तिलपत निवासी गुड़िया खातून ने पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता ने बताया कि वह 25 मई दोपहर करीब 3:30 बजे बीके अस्पताल से ऑटो में सवार होकर घर लौट रही थी। सराय टोल के पास फुटओवर ब्रिज से उतरने के बाद उसके पीछे तीन युवक चलने लगे। पीड़िता के अनुसार वह अशोका एन्क्लेव वाली गली में पहुंची तो तीनों युवकों ने उसे बातों में उलझा लिया। इसी दौरान उन्होंने रुमाल में कुछ रखने के बहाने उसे झांसे में लिया और धोखे से उसके कानों के कुंडल उतरवा लिए। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। संवाद