फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 घंटे बाद युवक का शव नदी से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। यमुना नदी में बहे राहुल का शव 14 घंटे बाद पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शाहजहांपुर निवासी राहुल (19) और उसके तीन अन्य दोस्त बुधवार को यमुना नदी पर गए थे। जहां पर राहुल व एक अन्य यमुना नदी में नहाने चले गए। इसमें राहुल नदी के बहाव में आ गया और भंवर में फंस गया। दूसरा साथी नदी से बाहर निकलने में सफल रहा। दोस्तों से इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। बृहस्पतिवार को डीसीपी बल्लभगढ़ कुशल पाल के निर्देश पर एसडीआरएफ टीम गुरुग्राम व सोनीपत को युवक की तलाश के लिए बुलाया गया। दोपहर में युवक का शव टीम ने यमुना नदी से बरामद कर लिया। युवक अपने साथियों के साथ खेत पर किसी काम से गया था। राहुल 12वीं पास करने के बाद प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें