अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अधिवक्ता कुनाल कांत शर्मा से जुड़े घटनाक्रम को लेकर मंगलवार को सैकड़ों अधिवक्ताओं ने जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री और डीजीपी हरियाणा के नाम ज्ञापन सैंपा। अधिवक्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने डीसीपी ऊषा कुंडू और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।