पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने पीजी प्रोग्राम में दाखिलों की अंतिम तिथि 21 जुलाई से बढ़ा कर अब 25 जुलाई कर दी है। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश कुमार ने बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों की मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा, शैक्षणिक सत्र निर्धारित समय पर शुरू होगा। संवाद