वाइस चांसलर समेत कई पदों पर तत्काल दी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से चर्चा में आई फरीदाबाद के धौज स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी में आईएएस डॉ. अमित कुमार अग्रवाल को एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया गया है। बुधवार को एडमिनिस्ट्रेटर का चार्ज संभालने के बाद बृहस्पतिवार को ही उन्होंने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर समेत अन्य पदों की जिम्मेदारी तय कर दी है। फरीदाबाद की ही जेसी बोस यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. अजय रंगा को अल फलाह यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जेसी बोस यूनिवर्सिटी के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन डॉ. राजीव कुमार सिंह को अल फलाह यूनिवर्सिटी में भी कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन की जिम्मेदारी दी गई है। जेसी बोस के चीफ अकाउंट्स ऑफिसर रवि कुमार शर्मा को अल फलाह के चीफ फाइनेंस एंड अकाउंट्स ऑफिसर, जेसी बोस के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. मेहा शर्मा को अल फलाह की रजिस्ट्रार, जेसी बोस के डिप्टी सुपरिटेंडेंट अभिनव को अल फलाह के वीसी व रजिस्ट्रार की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव वर्क, जेसी बोस के असिस्टेंट राजदीप को अल फलाह के वीसी व रजिस्ट्रार ने एडमिनिस्ट्रेटिव वर्क की जिम्मेदारी दी है।