फरीदाबाद। जिले में शनिवार को आयोजित होने वाली एचटेट की परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा जिले के 14 केंद्रों पर दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के जिले के दौरान धारा 163 लागू रहेगी। इसके अलावा परीक्षार्थियों के लिए परिवहन सुविधा का इंतजाम भी किया गया है। डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि परीक्षा के दौरान केंद्र के आसपास संचालित सभी फोटोकॉपी दुकानों तथा कोचिंग संस्थानों को 4 जुलाई व 5 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद