फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कनीना हादसे के बाद हरकत में आया प्रशासन, स्कूली बसों के खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुन्हाना। कनीना में स्कूल प्रशासन और बस चालक की लापरवाही के कारण हुए दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन भी इस बार स्कूली बसों को लेकर हरकत में आया है। अब तक इन स्कूलों की मनमानी की तरफ ध्यान ना देने वाले प्रशासन ने सभी स्कूल संचालकों को सख्ती से नियमों का पालन करने एवं खामियों को दो दिन के अंतराल में पूरा करने के निर्देश दिए है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार पुन्हाना उपमंडल अधिकारी व पुन्हाना डीएसपी ने संयुक्त रूप से आईटीआई परिसर में क्षेत्र के सभी निजी विद्यालयों की स्कूल बसों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल बसों में काफी खामियां मिलीं, जिसके बाद संचालकों को चेतावनी देकर दो दिन में अनियमितताओं को सही करने का निर्देश देकर छोड़ दिया गया। नियमों की अवहेलना के कारण एक बस को इंपाउंड भी किया गया है। उपमंडल अधिकारी ने बताया कि किसी भी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
पुन्हाना उपमंडल अधिकारी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि सरकार व जिला प्रशासन के दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई जारी है। कनीना में हुए हादसे के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। प्रशासन की ओर से सभी स्कूल बसों की गहराई से जांच की जा रही है। सरकार के दिशा निर्देश अनुसार स्कूल बसों के लगभग 35 नियम हैं, जिसमें बसों के मानक तय किए गए हैं। प्रशासन द्वारा तय मानकों के तहत स्कूल बसों की सघन चेकिंग करने का अभियान शुरू किया गया है। जिन स्कूल बसों में कमी कोताही पाई गई है, उनके स्कूल संचालकों को चेतावनी देकर दो दिन में उन्हें सही करने के दिशा निर्देश दिए है।
विज्ञापन

उप मंडल अधिकारी ने बताया कि फिलहाल स्कूल बसों को प्रशासन एक जगह इकट्ठा करके नियमावली के तहत उनकी चेकिंग कर रहा है, परंतु इसके बाद सभी स्कूलों में जाकर या सड़क पर चल रही बसों को रोककर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ स्कूल संचालक अपनी कंडम बसों को प्रशासन के समक्ष पेश नहीं कर रहे हैं, परंतु वे सावधान रहें। प्रशासन जल्द ही ऐसी बसों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। पुन्हाना उपमंडल अधिकारी लक्ष्मी नारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि पुन्हाना थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने नियमों की अवहेलना करने के आरोप में एक स्कूल बस को इंपाउंड किया है।



शहरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल भी करते है छात्र जीवन के साथ खिलवाड़
गांवो में खुले हुए निजी विद्यालय संचालकों की मनमानी देखी जाए तो बसों के अलावा उनके पास चलने वाले छोटे वाहन एलपीजी गैस चलित हो तो छोटे कैबों में बच्चों को गाड़ी की छत पर या साइड व पीछे लटकाकर सफर तय करते है। ऐसा नही है कि बच्चों से इनके आने जाने का किराया नही लिया जाता हो, बल्कि छुट्टी वाले माह व लगातार पड़ने वाली अवकाशों का किराया एडवांस लिया जाता है, लेकिन स्कूल संचालकों की मनमानी किसी भी अभिभावक के सामने नही चल पाती।
विज्ञापन


फ़ोटो केप्शन:- स्कूल बसों को चेक करते उपमंडल अधिकारी।





15 को मां भगवती का विशाल जागरण।

पुन्हाना। आगामी 15 अप्रैल को शहर के पंजाबी बारात घर में मां भगवती का 12 वां विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि बहन दया भड़ाना व विशिष्ट अतिथि होडल नगर परिषद अध्यक्ष शीशपाल कड्डन होंगे। उक्त जानकारी श्री बांके बिहारी सखा मंडल के सदस्य धर्मेंद्र अप्पू गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि जागरण में हाथरस की मशहूर गायक सुश्री चंदन शर्मा, गाजियाबाद से रामकुमार लक्खा, अलवर से कमल कान्हा, पलवल से मोनू भैया अपने मधुर भजनों से श्रोताओं का मन मोहेंगे। इसके अलावा फरीदाबाद के ऋतिक रसिया ग्रुप के माध्यम से जागरण में सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की जाएगी। धर्मेंद्र अप्पू गर्ग ने बताया कि जागरण की तैयारी को लेकर जगह-जगह निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं। जागरण में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व दिल्ली से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शिरकत करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें