फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मकर संक्रांति पर चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। डिपो की ओर से 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर हरिद्वार रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही है।

फरीदाबाद डिपो की 4 बसें रोजाना हरिद्वार के लिए चलती हैं। जिसमें 2 बसें पलवल से चलाई जाती हैं। यह बसें पलवल डिपो से सुबह साढ़े 5 बजे और दोपहर 11:30 बजे बल्लभगढ़ बस डिपो से होकर हरिद्वार को रवाना होती हैं। इसके अलावा बल्लभगढ़ बस डिपो से सुबह 5 बजे और एक बस रात 8:15 बजे चलती है। रात वाली बस 8:30 बजे एनआईटी बस स्टैंड से होकर वाया दिल्ली, मेरठ के रास्ते हरिद्वार को जाती है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर जिले से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान को जाते हैं। उन श्रद्धालु को हरिद्वार पहुंचने में कोई परेशानी ना हो उसके लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। ड्यूटी इंचार्ज नरेंद्र राणा ने बताया कि श्रद्धालु की सुविधा के अनुसार अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। जिसको लेकर उनकी ओर से तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें