फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रिहाई के दौरान हुड्दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गांव नीमका स्थित जिला कारागार से जमानत पर छूटने वाले कैदियों पर अब क्राइम ब्रांच की टीम नजर रखेगी। कई बार कैदियों के छूटने के बाद स्वागत के नाम पर हुड़दंग कर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाता है। इसी मामले को संज्ञान लेते हुए एसीपी क्राइम ने निर्देश दिए हैं कि कैदियों की रिहाई के समय हर शाम क्राइम ब्रांच की एक टीम जेल के बाहर तैनात रहेगी। पुलिस के अनुसार नीमका जेल से कैदियों के छूटने का समय शाम करीब पांच से सात बजे के बीच होता है। इस दौरान कैदियों को लेने के लिए कई बार समर्थक आते है और माला पहनाकर स्वागत करते हुए हुड़दंग बाजी करते है। जिसके कारण जेल के सामने वाली सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें