फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ठगों को खाता बेचने का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने के आरोपी युवक निखिल को पंजाब लुधियाना से साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 26.35 लाख रुपये की ठगी में से 50 हजार रुपये निखिल के खाते में आए थे। आरोपी फोटोग्राफर का काम करता है और किराना दुकान भी चलाता है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। इस संदर्भ में सेक्टर-84 क्षेत्र की महिला ने शिकायत दी थी। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें