फोटो 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद। महिला थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी बल्लभगढ़ क्षेत्र के जयप्रकाश (26) को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि 14 साल की बेटी कक्षा दस में पढ़ती है। छुट्टियों में दस दिन बुआ के पास बल्लभगढ़ आई थी। 18 जून को दोपहर में बेटी छत पर कपड़े उतारने गई थी, इस दौरान कुछ कपड़े नीचे गली में गिर गए थे। जिसे उठाने के लिए वह गली में गई थी तो जयप्रकाश जबरन उसेपास के मकान में ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया है। ब्यूरो