फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वीडियो जारी कर अल्फला कॉलेज खोलने का लगाया आरोप

Tue, 01 Aug 2023 07:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रकट किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नूंह में भड़की हिंसा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को शैक्षणिक संस्थान बंद कर धारा- 144 लागू की गई है। इस बीच धौज स्थित अल्फला कॉलेज के छात्रों ने एक वीडियो जारी कर कॉलेज खोले जाने का आरोप लगाया है, जिस पर छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रकट किया।
जिलाधीश विक्रम सिंह ने नूंह में भड़की हिंसा के बाद जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद करने के आदेश जारी किए थे, लेकिन आदेश के बावजूद अल्फला मेडिकल कॉलेज खुला रहा। सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो में एक छात्र ने बताया कि अल्फला कॉलेज में सिर्फ छात्रों को बुलाया गया , जबकि कॉलेज में कोई शिक्षक और कर्मचारी नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन के आदेश का पालन किया गया है, मंगलवार को अल्फला मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में रहने वाले छात्रों की ड्यूटी अस्पताल में लगाई है, क्योंकि यह आपातकाल सेवा में आता है, कई छात्रों की ड्यूटी रूटीन में लगाई जाती है।
डॉ. शाहजहा, रजिस्टार, अल्फला मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें