फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिस को देखकर शराब की पेटी छोड़कर भागा आरोपी, 11 बोतल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। शहर थाना पुलिस ने गोरिल्ला मोहल्ले में कार्रवाई कर 11 बोतल के बराबर अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने भारत उर्फ अंडा निवासी गोरिल्ला मोहल्ला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा के अनुसार, बृहस्पतिवार रात एएसआई प्रेम सिंह और एसपीओ हरीचंद गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी शराब की पेटी छोड़कर गलियों से फरार हो गया। पेटी से 32 पव्वे आई-कॉनिक व्हाइट और 12 पव्वे रॉयल चैलेंज अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने नमूना लेकर बाकी शराब कब्जे में ले ली। मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें