नूंह। नूंह-होडल रोड पर बीबीपुर मोड़ के पास खूनी नहर के नजदीक गश्त और वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल चालक को काबू किया। आरोपी पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सखावत उर्फ हकिकत उर्फ हक्की निवासी लखनाका, थाना हथीन जिला पलवल बताया। जांच में बाइक बिना नंबर प्लेट के मिली और आरोपी उसके कागजात पेश नहीं कर सका। चेसिस और इंजन नंबर के आधार पर जांच में पता चला कि बाइक दिल्ली के थाना फतेहपुर बैरी में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है। संवाद