फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने बाइक की चोरी के मामले में सहदेव (26) निवासी ऊंचा गांव को सेक्टर-62 चौक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। भगत सिंह कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी अमित ने थाना सेक्टर-8 में चोरी की शिकायत दी थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी बेरोजगार है और उसके खिलाफ पहले भी चोरी के दो मामले दर्ज हैं। वह एक महीने पहले शस्त्र अधिनियम के मामले में जेल से बाहर आया था। ब्यूरो