फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने 20 अक्तूबर को कैली बाईपास के पास से अमित निवासी बापू नगर, सेक्टर-58 को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि आरोपी हवाबाजी के लिए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से तीन हजार रुपये में देसी पिस्तौल खरीदकर लाया था। पुलिस ने उसके खिलाफ सेक्टर-58 थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर पहले भी शस्त्र अधिनियम और चोरी से संबंधित 10 मामले दर्ज हैं। उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। संवाद