फरीदाबाद। मोटरसाइकिल चोरी के मामले में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने राजीव कॉलोनी निवासी अभिषेक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की हुई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, राजीव कॉलोनी निवासी रंजन ने 18 जून 2026 को सेक्टर-58 थाने में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दी थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-3 के पास से पकड़ा। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं।