फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोबाइल चोरी में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने 23 मई को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आर्य नगर बल्लभगढ़ निवासी वंश के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-69 निवासी एक व्यक्ति ने सदर बल्लभगढ़ थाना में शिकायत दी थी कि 15 मई की देर रात तीन युवक दीवार फांदकर उसके घर में घुस गए और मोबाइल फोन चोरी कर भाग गए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें