फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला से साइबर ठगी में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। इंस्टाग्राम पर स्टेच्यू बनवाने का झांसा देकर महिला से 32,680 रुपये की साइबर ठगी हुई। इस मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने जयपुर निवासी रोहित को गिरफ्तार किया है।महिला ने 15 अक्तूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। उसने इंस्टाग्राम पर स्टेच्यू बनाने की रील देखी थी। लिंक पर क्लिक करने के बाद व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हुई। ठगों ने अलग-अलग तरीकों से महिला से 32,680 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने जांच के दौरान पहले बैंक खाताधारक रमन लाल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि रोहित ने रमन का बैंक खाता शिवम से लेकर ठगों को दिया था। रोहित नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें