फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने राजीव कॉलोनी के पास से तौसिफ निवासी संजय कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.100 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, टीम ने 29 अक्तूबर को सूचना के आधार पर कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि आरोपी सिलाई का काम करता है और नशे का आदी है। वह हसनपुर जिला पलवल से 15 हजार रुपये में 1.5 किलो गांजा खरीदकर लाया था। थाना सेक्टर-58 में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो