फरीदाबाद। थाना सूरजकुंड क्षेत्र की ग्रीनफील्ड चौकी के अंतर्गत गुरुकुल औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी से करीब 500 किलोग्राम लोहे के पीस चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-65 ने लोचन निवासी गांव किलोनी, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी राजस्थानी कॉलोनी, सेक्टर-48 को पकड़ा है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया करीब 500 किलोग्राम लोहा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मामले में 30 अगस्त को फैक्टरी के सुपरवाइजर विजय निवासी मैनपुरी को गिरफ्तार किया गया था। दो दिन के रिमांड में विजय ने बताया कि उसने कंपनी के चालक लोचन के साथ मिलकर लोहे का सामान फैक्टरी से बाहर भेजा था। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।