फरीदाबाद। सोहना रोड स्थित होटल के संचालक के साथ गाली-गलौज, मारपीट और चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने एक और मुख्य आरोपी अनवर खान (निवासी जीवन नगर, गोच्छी) को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों इस्लाम, अकबर और निसार को गिरफ्तार कर चुकी है। यह घटना चार अक्तूबर की शाम करीब 7:30 बजे की है, जब आरोपी होटल पर खाना खाने आए थे। रोटी तैयार होने में 5-7 मिनट का समय लगने की बात पर आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान अनवर ने पास की दुकान से चाकू लाकर होटल संचालक के पेट और हाथ पर वार कर दिया। संवाद