फरीदाबाद। बल्लभगढ़ की एक महिला इंस्टाग्राम पर स्टेच्यू बनवाने के झांसे में आकर 32,680 रुपये की साइबर ठगी का शिकार हो गई। साइबर थाना पुलिस ने जयपुर से रमन लाल नामक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। महिला ने 15 अक्तूबर को इंस्टाग्राम पर रील देखी थी। इसके बाद व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हुई। ठगों ने उससे अलग-अलग तरीकों से पैसे ट्रांसफर करा लिए। गिरफ्तार आरोपी के खाते में ठगी के 31,330 रुपये पहुंचे थे। आरोपी बीपीटी की पढ़ाई कर रहा है। संवाद