- आरोपी की फर्म के खाते में आए थे ठगी के 40 लाख
फरीदाबाद। गिरफ्तारी का डर दिखाकर 48 लाख रुपये की ठगी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी संजोय मल्लोराज गाजियाबाद का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपनी फर्म कैंडी फ्लो प्राइवेट लिमिटेड का बैंक खाता खुलवाकर ठगों को दिया था। इस खाते में ठगी के 40 लाख रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी 12वीं पास है व बैग की दुकान चलाता है। आरोपी को 4 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की शिकायत सेक्टर-8 निवासी व्यक्ति ने दी थी। ब्यूरो