फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से फरार मासूम से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल से फरार छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में पकड़ा गया आरोपी बीके सिविल अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर बुधवार रात फरार हो गया था। इसे शुक्रवार सुबह दोबारा से पकड़ लिया गया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि डबुआ थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया था। परिजनों की शिकायत पर एनआईटी महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था। उसकी पहचान पप्पू निवासी कानपुर के रूप में हुई थी। बुधवार देर रात पुलिस उसका मेडिकल कराने बीके सिविल अस्पताल पहुंची थी। जहां से आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने कॉलोनी के आसपास ही घूम रहा था। इसी दौरान आसपास के लोगों ने उसे धर दबोचा और पुलिस को खबर कर दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें