नूंह। थाना क्षेत्र के सलम्बा गांव में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके पर दबिश दी तो आरोपी भैंस का सिर व अवशेष छोड़कर फरार हो गया। पुलिस टीम को सूचना मिली कि गांव सलम्बा निवासी साजिद उर्फ कल्लू अपने प्लॉट में अवैध रूप से पशुओं को काटने का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गया। मौके पर जांच के दौरान पुलिस को एक कटा हुआ भैंस का सिर, दो पैर तथा करीब 10 किलो आंतें बरामद हुईं। आसपास के लोगों से पूछताछ में प्लॉट मालिक की पहचान साजिद उर्फ कल्लू के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद मांस व अन्य अवशेषों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद