फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर फरार आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सेक्टर-8 सीही गांव में एक प्राॅपर्टी डीलर की सीढ़ियों से धक्का देकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप डीलर के दोस्त पर ही है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर दोस्त के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ के तिरखा कॉलोनी निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि भाई महेश (42) प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। रविवार रात करीब पौने दो बजे महेश अपने दोस्त शिवम अत्री के साथ घर आए और पहली मंजिल पर बने कमरे में चले गए। रात करीब ढ़ाई बजे दोनों तेज आवाज में बहस करने लगे। शोर सुनकर महेश की बेटी कमरे की तरफ गई तो देखा पिता घायल अवस्था में जमीन पर पड़े थे। बेटी ने शिवम से पिता को अस्पताल ले चलने के लिए कहा तो वह फरार हो गया। परिवार के लोग महेश को गंभीर हालत में पास के अस्पताल लेकर गए जहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में महेश ने बताया कि शिवम ने उन्हें सीढ़ियों से धक्का दिया था। इलाज के दौरान महेश की मौत हो गई। पुलिस ने दीपक की शिकायत पर शिवम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें