फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खाता मुहैया कराने वाला अहमदाबाद से धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सीबीआई अधिकारी बनकर वरिष्ठ नागरिक से 1 करोड़ 24 लाख 45 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को 9 जून को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 9 जून को आरोपी बलदेव भाई बाबू भाई ब्रह्मभट्ट (78) निवासी सैटेलाइट प्लाजा, अहमदाबाद (गुजरात) को काबू कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी बलदेव ने अपने परिचित अमित निवासी जयपुर का बैंक खाता साइबर ठगों को मुहैया कराया था। इस खाते में ठगी की लगभग 32 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। बलदेव और अमित की पुरानी जान-पहचान थी। इस मामले में खाताधारक अमित को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले की शिकायत सेक्टर-85 निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई थी। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें