फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावड़ू। गांव छारोडा में तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से एक साल के मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। मृतक मासूम के परिजनों के अनुसार बीते सोमवार को घर के बाहर खेल रहे एक साल के बच्चे कैफियान को तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजन तुरंत सीएचसी नूंह लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित जाहुल ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे वह घर के पास भैंसों को पानी पिला रहे थे और उनका बेटा सड़क किनारे खेल रहा था। तभी पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें