फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एकेडमिक एवेंजर्स ने 100 रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
विराट चुने गए मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित दशहरा क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को एकेडमिक एवेंजर्स ने जीनियस गैंग को 100 रन से हराया। 16 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एवेंजर्स की टीम ने सात विकेट पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ओपनर विराट ने 88 रन बनाए। वंश ने 26 और अजय ने 22 रन का योगदान दिया। जीनियस गैंग के लिए लकी ठाकुर को तीन, आर्यन और शौर्य को दो-दो विकेट मिले। जवाब में जीनियस गैंग 11.3 ओवर में सिर्फ 96 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आर्यन ने 36 रन बनाए। एवेंजर्स के गौरव ठाकुर ने चार और अजय ने तीन विकेट चटकाए। विराट को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें