फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 19 साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 May 2023 10:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- जमानत के बाद कोर्ट में हाजिर ना होने पर 2004 में किया पीओ घोषित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। थाना शहर बल्लभगढ़ की टीम ने डकैती के प्रयास मामले में 19 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उत्तर प्रदेश के मथुरा का शहजाद है। आरोपी ने वर्ष 2001 में बल्लभगढ़ के एरिया में चार अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध हथियार के साथ डकैती का प्रयास किया था। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से बटनदार चाकू बरामद किया गया। जिसमें सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। आरोपी वर्ष 2004 अदालत के द्वारा पीओ घोषित किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें