बल्लभगढ़। सेक्टर-2 स्थित सुषमा स्वराज राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्सव में भाग लिया। यह प्रतियोगिता 11 से 13 नवंबर तक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित हुई। प्राचार्य रितिका गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न छात्राओं ने साहित्यिक तथा ललित कला प्रतियोगिताओं में भाग लिया व कई पुरस्कार प्राप्त किए। पंजाबी काव्य पाठ में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा आकांक्षा ने प्रथम स्थान, हिंदी काव्य पाठ में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा संगीता ने दूसरा स्थान, फाइन आर्ट्स प्रतियोगिता में एम कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा मोना ने कार्टूनिंग में दूसरा स्थान तथा एम कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा मुस्कान ने कोलाज में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. सपना नागपाल, डॉ. सपना सचदेवा, डॉ. उषा दहिया, रमनप्रीत कौर, डॉ. अंजू शर्मा, डॉ. ऋचा, डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. भावना कौशिक आदि मौजूद रहे। संवाद