फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे पर खराब गाड़ी को ठीक कर रहे दो युवकों को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे व्यक्ति के दोनों पैरों के ऊपर से ट्रक गुजर गया। थाना छांयसा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। संभल, उत्तर प्रदेश निवासी प्रेम पाल ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करते हैं। उनके चार बेटे हैं। तीसरे नंबर का बेटा गजेन्द्र पिछले 20 दिनों से परी ट्रांसपोर्ट ग्रेटर नोएडा में हेल्पर का काम करता था। चालक दीपक ने उनको फोन करके बताया कि 22 सितंबर को वह गाड़ी को कासना से पलवल लोड करके ले जा रहे थे। उनकी गाड़ी अचानक खराब हो गई। गाड़ी को साइड में खड़ा करके उन्होंने इसकी सूचना ट्रांसपोर्ट से मुंशी राहुल को दी। रात करीब 2 बजे राहुल, उनका बेटा गजेंद्र और चालक दीपक गाड़ी को ठीक कर रहे थे। तभी कासना की ओर से ट्रक चालक ने उनके बेटे गजेंद्र को टक्कर मार दी। थाना छांयसा पुलिस ने सोमवार को चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें