फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Tue, 27 Jun 2023 10:30 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर
विज्ञापन

-तीन बहनों में अकेला भाई था


संवाद न्यूज एजेंसी



बल्लभगढ़। सड़क हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसा नेशनल हाईवे पर स्थित हनुमान मंदिर के पास हुआ। जहां तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




आदर्श नगर निवासी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि वह थ्री व्हीलर चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। 26 जून को उनका फूफा राजपाल निवासी मोहन बाबा नगर बदरपुर दिल्ली मिलने के लिए घर आया था। राजपाल के चार बच्चे हैं। जिनमें एक लड़का दीपक व 3 लड़कियां हैं। 26 जून को वह अपने फूफा को वापस घर छोड़ने जा रहे थे। राजपाल का बेटा दीपक सेक्टर 24 स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता था। नाइट ड्यूटी खत्म करने के बाद वह भी दोस्त संग अपनी बाइक से घर जा रहा था। वह भी उनके साथ ही चल रहा था। सोमवार रात करीब सवा एक बजे दीपक अपने दोस्त अभिषेक के साथ बाटा फ्लाईओवर को क्रॉस करके हनुमान मंदिर के नजदीक पहुंचा, तभी तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया, वहीं अभिषेक की हालत गंभीर होने के चलते उसे दिल्ली स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें