फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। कोकिलावन शनिदेव मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाटा फ्लाईओवर के नीचे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एनआईटी निवासी संजय गुलाटी ने बताया कि वह अपने भतीजे बिन्नी गुलाटी (40) के साथ 17 फरवरी को सुबह 10 बजे को कोकिलावन शनिदेव मंदिर जाने के लिए बाटा मोड़ फ्लाईओवर के नीचे खड़े हुए थे, तभी तेज रफ्तार से आए ट्रक ने उनके भतीजे बिन्नी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घायल को निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें