पलवल। किठवाड़ी पुल चौकी क्षेत्र के राजीव कॉलोनी में युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। शिकायतकर्ता महेश कुमार ने बताया कि 5 फरवरी की रात करीब 8 बजे उसके भतीजे दीवान सिंह को दवाई की दुकान से लगभग 10 हजार रुपये देकर घर भेजा था। रास्ते में आधा दर्जन लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की और बेहोश कर दिया। घायल को पहले सरकारी अस्पताल ले जाकर एमएलआर कराया गया। इसके बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई। पीड़ित ने शिकायत में गौरव व मनीष पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर तस्दीक व पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने रास्ता रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। अवैध पिस्तौल के प्रयोग और 10 हजार रुपये लूटे जाने की पुष्टि नहीं हुई। संवाद