फरीदाबाद। आगरा नहर चंदावली पुल से मंगलवार शाम करीब 4 बजे एक युवक कूद गया। मौजूद लोगों ने डायल 112 पर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस गोताखोर की मदद से साहुपुरा निवासी विनोद (35) की तलाश कर रही है। युवक के गिरने के बाद पुल के पास भीड़ इकट्ठी हो गई। मौजूद लोगों ने बताया कि युवक ने शराब पी रखी थी। वह पहले पुल की रेलिंग पर बैठा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह गिर गया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उसने छलांग लगाई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना युवक के परिवार को दी। इसके बाद युवक के परिवार ने पुलिस थाने जाकर शिकायत दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि युवक विनोद शादीशुदा है। उसने 4 बजे करीब नहर में छलांग लगा दी। पुलिस मौके पर गोताखोरों के साथ युवक की तलाश कर रही है। संवाद