फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मूर्ति विसर्जन के दौरान पुल से गिरा युवक, हाथ-पैर टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान मंझावली पुल से एक युवक के गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में युवक के हाथ और पैर टूट गए। लोगों ने उसको उपचार के लिए गांव जसाना स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, 27 जनवरी को मंझावली गांव के पास सरस्वती मूर्ति का विसर्जन करने के लिए गांव मुजेसर से कुछ लोग गए थे। उस दौरान कुछ युवक मूर्ति का यमुना नदी में विसर्जन कर रहे थे। वही गांव मुजेसर का रहने वाला युवक मंझावली पुल के ऊपर चला गया और वह अचानक से गिर गया। पुलिस का कहना है कि इस बारे में किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें