फरीदाबाद। मुजेसर फाटक और न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के बीच एक युवक चलती ट्रेन से गिर गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच अधिकारी हीरालाल ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 साल है। उसने सफेद रंग की कमीज और बादामी कलर की पायजामा पहन रखा था। इसके अलावा मृतक के दाहिने हाथ पर रमेश लिखा है। संवाद